Edition

महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी ओडिशा से हरियाणा तक फैले 2.25 करोड़ रुपये (454.890 किलो) के गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू सिकंदराबाद, तेलंगाना को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी ओडिशा से हरियाणा तक फैले 2.25 करोड़ रुपये (454.890 किलो) के गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू सिकंदराबाद, तेलंगाना को किया गया गिरफ्तार

बसना/ अवैध मादक पदार्थ गान्जा तस्करी के प्रकरणों में महासमुंद पुलिस द्वारा ‘सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक’ (तस्कर से लेकर मुख्य खरीदार तक) यानी ‘एंड-टू-एंड’ कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में थाना बसना के अपराध क्रमांक 153/2026 (धारा 20(B)ii(C), 29 एनडीपीएस एक्ट) के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू को तेलंगाना के सिकंदराबाद से आज दिनांक 26-06-2026 को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 30/03/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पलसापाली नाका पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो पिकअप वाहन (TS08UH8606) को पकड़ा गया था। इस वाहन से *454.890 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2.27 करोड़ रुपये)* का जब्त किया गया था तथा मौके से आरोपी इमरान पिता लुकमान तेली उम्र 36 वर्ष निवासी पिलानी राजस्थान (गान्जा परिवहनकर्ता) को गिरफ्तार किया गया था। यह खेप उड़ीसा से लोड कर लाई जा रही थी।

 

विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी इमरान के मेमोरेंडम कथन और साइबर सेल एवं व्हाट्सएप एलएलसी से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों (CDR, लोकेशन, कॉल डिटेल्स) के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का मुख्य संचालक बलराम सैनी है। वह घटना के दिन लगातार इमरान को व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से रूट गाइड कर रहा था। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड बलराम ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा के फूलबानी निवासी विक्कू से गांजा मंगवाकर हरियाणा के चरखी दादरी और पिलानी गोपाल एवं अन्य को बेचता था। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, सरायपाली के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*मुख्य सरगना:*

 

1-बलराम सैनी उर्फ बल्लू पिता जीत राम, उम्र 30 वर्ष स्थायी पता इन्द्रगढ़ी कालोनी, थाना गोहना, जिला सोनीपत (हरियाणा) एवं

 

वर्तमान पता ओल्ड बोवेनपल्ली क्रॉस रोड, सिकंदराबाद (तेलंगाना)।

 

 

 

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:* (गिर. दिनांक 30.06.26)

 

(कैरियर/वाहन चालक एवं मास्टरमाइंड का पार्टनर)।

 

1- इमरान पिता लुकमान तेली उम्र 36 वर्ष निवासी पिलानी राजस्थान।

 

 

 

*जप्त सम्पत्ति-*

 

(01) तस्करी एवं नेटवर्क संचालन में प्रयुक्त 02 नग स्मार्टफोन मय सिम कार्ड (मुख्य आरोपी बलराम से वर्तमान में जप्त)।

 

(02) 454.890 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (पूर्व में जप्त)।

 

(03) घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक TS 08 UH 8606 (पूर्व में जप्त)।

 

 

 

*कुल जप्त सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये (गांजा, वाहन व मोबाइल सहित)*

 

⚫ *थाना बसना, महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी ओडिशा से हरियाणा तक फैले 2.25 करोड़ रुपये (454.890 किलो) के गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू सिकंदराबाद, तेलंगाना को किया गया गिरफ्तार।*

 

⚫ *’व्हाट्सएप एवं तकनीकी साक्ष्यों (CDR, IP Address, Location) के सूक्ष्म विश्लेषण से खुला मास्टरमाइंड का राज*

 

⚫*घटना के समय व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये कर रहा था रूट के संबंध में गाइड।*

 

⚫ *आदतन अपराधी है गिरफ्तार आरोपी बलराम सैनी पूर्व में भी वर्ष 2019 में गांजा तस्करी के मामले में जा चुका है जेल।*

 

⚫ *उड़ीसा के फूलबानी से हरियाणा के चरखीदादरी एवं पिलानी तक फैला रखा था नेटवर्क।*

 

⚫ *गान्जा तस्करी के सोर्स (ओडिशा) से लेकर रिसीवर (हरियाणा) तक नेटवर्क को किया जा रहा है ध्वस्त।*

 

⚫ *थाना बसना के अपराध क्रमांक 153/2026 (धारा 20(B)ii(C), 29 एनडीपीएस एक्ट)का है मामला।*

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!