Edition

160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार 

सरायपाली/ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 160.500 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी कार्रवाई जोगी तालाब, पतेरापाली (सरायपाली) में की गई। यहां भरत भरद्वाज (32) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 26 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 5,200 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरे प्रकरण में बाजारपारा, सरायपाली स्थित एक मकान में छापेमारी कर भूमिसूता पात्रो (40) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4.500 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 3 हजार रुपये तथा बिक्री की 200 रुपये नगद राशि जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(बी) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में जब्त और अन्य सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!