बलौदा में सहकारिता सप्ताह पर ध्वजारोहण, किसानों के हित में एकजुटता का संकल्प
सरायपाली/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत बलौदा मंडी प्रांगण स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में आज ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी भोई ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने सहकारिता को किसान समृद्धि का आधार बताते हुए इसे मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी, उप सरपंच सरोज सेठ, प्रभारी प्रबंधक नितिन सेठ समेत खीरसिंधु भोई, उपेंद्र, अनिल पटेल, घनश्याम साहू, रोहित पटेल व बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने सहकारिता आंदोलन को गति देने और किसानों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





















