Edition

पुष्पलता चौहान को मिला बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर गौरव अवार्ड 2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुष्पलता चौहान को मिला बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर गौरव अवार्ड 2026

 

सरायपाली/ सद्गुरु कबीर साहेब जयंती के अवसर पर गोंडवाना भवन धमतरी में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान को ‘राज्य अलंकरण बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर गौरव अवार्ड 2026′ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए आयोजकों ने कहा कि श्रीमती चौहान ने शिक्षा, साहित्य, खेल, बीमा, नशाबंदी, ग्रामोत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज के दलित, पिछड़े व कमजोर वर्गों को मानवाधिकार दिलाने और समतामूलक समाज बनाने में उनकी सक्रियता सराहनीय रही है। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ मीडिया चैनल से बातचीत में पुष्पलता चौहान ने सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के जरिए सबको समानता का अधिकार दिया। शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए उन्होंने SC-ST व वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए छात्रवृत्ति, फेलोशिप और कल्याणकारी योजनाओं को जरूरी बताया। साथ ही सभी से बंधुत्व, सम्मान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

अन्य सम्मानित सदस्य:* कार्यक्रम में बुधराम साहू, मान सिंग ध्रुव, घनश्याम सिंह ठाकुर, भारती विश्वकर्मा, हसीना ध्रुव, लिली चौहान, डॉ. विक्रम सिंह लाहोरी, उमेश्वरी साहू, विष्णु राम साहू, रघुनाथ साहू, तोरण लाल साहू, रोहित कुमार साहू, संतोषी बाई साहू, वीणा बाई साहू, चैन सिंह साहू, रूखमणी बाई साहू, कौशिल्या बाई दीवान, देवकी बाई कंवर, लक्ष्मी बाई निर्मलकर, पुष्पा बाई साहू, डॉ. बुदी प्रकाश मूर्ति, अनिता धृतलहरे, धनेशवर प्रसाद साहू, डॉ. मोनिका महिलांग, डॉ. दीपक कुमार टंडन और मोहम्मद फिरोज मेमन को भी राज्य अलंकरण से नवाजा गया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!