Edition

सामाजिक बैठक में गैरहाजिरी बनी वजह, कोटवार दंपति पर मारपीट का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक बैठक में गैरहाजिरी बनी वजह, कोटवार दंपति पर मारपीट का आरोप

सरायपाली। थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में सामाजिक बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर एक दंपति के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, आशा गार्डिया निवासी ग्राम भोथलडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जुलाई 2026 को गांव में एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी। उनके पति लंबोदर गार्डिया काम के सिलसिले में बाहर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।

उसी दिन शाम करीब 4 बजे गांव के कोटवार युधिष्ठिर ताण्डी उनके घर पहुंचे और लंबोदर को बाहर बुलाकर बैठक में शामिल नहीं होने का कारण पूछा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस बात को लेकर युधिष्ठिर ताण्डी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के तथा चप्पल से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची आशा गाडिया के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इसी दौरान युधिष्ठिर ताण्डी की पत्नी सावित्री ताण्डी भी वहां पहुंच गई और उन्होंने भी गाली-गलौज एवं मारपीट की।

 

घटना में आशा गाडिया को पीठ, बाएं कान के पास तथा सिर में चोटें आने का दावा किया गया है, जबकि उनके पति लंबोदर गार्डिया के दाहिने गर्दन और कंधे के पास चोट लगने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना को गांव के कई लोगों ने देखा और सुना है।

परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद पीड़िता ने 4 जुलाई 2026 को सरायपाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!