कांग्रेसजनों ने किया नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का स्वागत
सरायपाली/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के सरायपाली आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया। डॉ महंत ने पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत एवं कर्मठ समर्पित होकर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया और भविष्य में कांग्रेस का वर्तमान और भविष्य में क्षेत्र में कांग्रेस का वर्तमान जैसा वर्चस्व बना बनाए रखने हेतु कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने हेतु आवाहन की गई। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खलारी विधायक द्वारकाधीश यादव, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चतुरी नंद,अमरजीत चावला पूर्व प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर उपस्थित थे। स्वागत करने वालों में सर्वश्री नरेन्द्र कुमार यादव प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ,मोहनलाल भोई जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, कमल अग्रवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, राजेंद्र कुमार यादव राजू महामंत्री जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, मयंक यादव मोंटी पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस, परशु चौहान, छतर सिंह यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।




















