Edition

प्राचार्य मंच सरायपाली की बैठक संपन्न

प्राचार्य मंच सरायपाली की बैठक संपन्न

सरायपाली। प्राचार्य मंच सरायपाली की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंच के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार भोई एवं श्री नेहरू लाल भोई के अर्धवार्षिकी कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके सम्मान में प्राचार्य मंच द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से प्राचार्य मंच के अध्यक्ष पद पर श्री सहदेव प्रधान तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री दिलीप नायक का मनोनयन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

 

बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा संगठन की एकता, सहयोग एवं भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में सी एल पुहूप,अशोक कुमार साहू, कोमल प्रसाद पटेल, चुड़ामणि पटेल,सरधाराम राम सिदार, मालिक राम पटेल, राजेंद्र नायक, नारायण भोई, संतोष कुमार ,दामोदर महापात्र,नरेश कुमार परेश्वर, खीसागर पटेल, टीकाराम चौधरी, रवि कुमार साहू, युवराज पंडा,अरुण कुमार भोई,सुशील कुमार पटेल, विमल कुमार साहू ,जगदीश प्रसाद पटेल, राजेंद्र कुमार अरिल्ले ,भोग सिंह भोई,सुशील कुमार सेठ, किशोर कुमार रथ, सहदेव प्रधान, अरुण कुमार सतपथी, पी के ग्वाल उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्राचार्य संघ के सचिव विक्रम यादव ने दिया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!