सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली। जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक कल 20 जुलाई को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम डुंगडुंवा (नाला के पास) महुआ शराब बेचने ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। सूचना द्वारा बताए गए रास्ते व स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर अपना नाम दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुंगडुंवा थाना सरायपाली का रहना बताया। उसकी कब्जे में रखे सामग्रियों की तलाशी लेने पर 02 नग नीले रंग 30-30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में अवैध महुआ शराब 60 लीटर (कीमती 12000 रु) को बिक्री करने वाले ग्राहकों के इंतजार में रखा हुआ मिला।
जिसे जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 243/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
01- दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुंगडुंवा थाना सरायपाली।
*जप्त सामग्री:*
01- 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रुपये।
*जुमला जप्त संपत्ति कीमती:* 12,000 रुपये।





















