डोंगर रथ केसराटाल में 28 जुलाई को
सरायपाली। ब्लॉक के प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजन डोंगर रथ केसराटाल इस वर्ष 28 जुलाई को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्री जांबवंत भालूडोंगरी जगन्नाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रभान नायक ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केसराटाल में डोंगर रथ का आयोजन हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





















