फसल बीमा के लिए 31 तक अंतिम तिथि
*महासमुंद।* प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए ग्राम स्तर पर धान, सिंचवां, धान असिंचवां, मक्का, सोयाबीन एवं राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं अन्य फसलों को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उपसंचालक कृषि एफआर कश्यप ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाए और अपनी फसलों का बीमा समय रहते कर लें। किसान अपने नजदीकी बैंक, सहकारी समितियों अथवा लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा से जुड़ी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





















