Edition

ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनने पर यादव महासभा ने दी बधाई 

ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनने पर यादव महासभा ने दी बधाई 

 

सरायपाली:- छत्तीसगढ़ शासन मैं भारतीय वन सेवा के अधिकारी ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी है वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक 1995 बैच के आईएफएस ऑफिसर ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीवन प्रबंधन व जैव विविधता संरक्षण -सह मुख्य वन जीवन वार्डन) छत्तीसगढ़ के पद पर अरण्य भवन नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। अब तक हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वह प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्य जीवन वार्डन के रूप में कार्यरत थे। नई जिम्मेदारी के तहत राज्य में वन संरक्षण जैव विविधता संरक्षण वन्य जीवन प्रबंधन तथा मानव वन्य जीव संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी करेंगे। उनके नेतृत्व में वन विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बधाई दी बधाई देने वालों में राष्ट्रीय सचिव इंजी एस डी यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार यादव, अधिवक्ता अमित कुमार यादव महासमुंद, दिनेश कुमार यादव,राजेंद्र कुमार यादव राजू, रामाश्रय यादव, छतरसिंह यादव, मयंक यादव मोंटी, हेमसागर यादव आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!