Edition

नवपदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर ने बच्चों को कराया नेवता भोज

नवपदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर ने बच्चों को कराया नेवता भोज

 

सरायपाली। आंगनबाड़ी केंद्र मुड़पहार (केजुवां) में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नवपदस्थ रवीना पारेश्वर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवपदस्थापना की खुशी में रवीना पारेश्वर द्वारा आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला मुड़पहार के सभी बच्चों के लिए स्नेहपूर्वक नेवता भोज का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर बच्चों को प्रेमपूर्वक चावल, सब्जी, खीर एवं पापड़ परोसा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोज का आनंद लिया। रवीना पारेश्वर द्वारा बच्चों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए उनके प्रति स्नेह और अपनत्व का परिचय दिया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रवीना पारेश्वर को नवपदस्थापना की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है। बच्चों के प्रति स्नेह, सेवा-भाव और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।इस अवसर पर खिरोद जेरी (प्रधान पाठक), भूपेंद्र सिंह नेताम (सहायक शिक्षक), नीलम भोई (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), रवीना पारेश्वर (आंगनबाड़ी सहायिका), सविता भोई एवं विद्याधर यादव , (रसोइया) उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!