Edition

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में पिथौरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में पिथौरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

पिथौरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पिथौरा विकासखंड स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत परिसर पिथौरा से शुरू हुई इस बाइक तिरंगा यात्रा की अगुवाई बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की। हाथों में लहराता तिरंगा, मन में राष्ट्रभक्ति का भाव और जुबां पर “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ निकली इस यात्रा से पूरा पिथौरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
जनपद पंचायत परिसर से प्रारंभ हुई यह बाइक तिरंगा यात्रा पिथौरा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवा, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में गर्व से लहराते राष्ट्रध्वज यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का आत्मीय एवं उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह भव्य तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का पवित्र संकल्प है। पिथौरा की पावन धरती पर जिस तरह हर वर्ग के नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे हैं, वह देशभक्ति की मजबूत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं युवा पीढ़ी के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और सेवा भाव को और मजबूत करने का कार्य करती हैं। जब देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगे के मान-सम्मान के लिए एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ता है, तब भारत की वास्तविक शक्ति दुनिया के सामने दिखाई देती है। उन्होंने सभी से मिलकर देश को परम वैभव की ओर ले जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पिथौरा में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की है। देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान में नागरिकों की इतनी बड़ी सहभागिता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। यात्रा में युवाओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है।
भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। पिथौरा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जनभावना और राष्ट्रभक्ति की मजबूत अभिव्यक्ति है।
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामकर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। इससे पूरे शहर का वातावरण देशप्रेम और उत्साह से गुंजायमान हो उठा।
पिथौरा जनपद पंचायत से निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे जनपद अध्यक्ष पिथौरा, ब्रह्मानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, कैलाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा, स्वप्निल तिवारी जिला प्रवक्ता भाजपा महासमुंद, हरप्रसाद अंबू पटेल जिला उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम घृतलहरे विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य, कंवलजीत छाबड़ा सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, नरेंद्र बोरे निज सचिव, जगदीश प्रधान पूर्व मंडल अध्यक्ष पिरदा, विमला बेहरा जनपद सदस्य, विष्णु साहू जनपद सदस्य, जतिन ठक्कर महामंत्री सांकरा मंडल, विजय नायक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विजय राज पटेल सोसायटी अध्यक्ष, सुमित अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, रविंदर आजमानी विधायक प्रतिनिधि, मुन्नू पांडे विधायक प्रतिनिधि, पुष्पराज गजेंद्र विधायक प्रतिनिधि, सौरभ अग्रवाल जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा, अमित अग्रवाल, राजा शुक्ला, बजरंग सिंह वर्मा एसडीएम, मोहित अमिला तहसीलदार, अजीत ओगरे, पवन अग्रवाल, श्रेयांश श्रीवास्तव एसडीओपी पिथौरा सहित समस्त पदाधिकारीगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!