ठाकुरदिया कला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पिथौरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में स्कूली बच्चे,शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चे ग्रामवासियों के साथ भारत माता की झांकी के साथ प्रभात फेरी ग्राम में निकाली और देशभक्ति गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गाए। इस दौरान मिडिल स्कूल प्रांगण का तिरंगा झंडा शाला विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत दीवान ने फहराया। इसके बाद मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच भानूराम ठाकुर,पूर्व जनपद पंचायत सदस्य महेश सिंह दीवान, विद्याधर चौहान, देवनाथ दीवान, यशोदा दीवान, पालकी दीवान, अनूप ध्रुव, तिलक राम दीवान, मनोज दीवान, मालदाऊ ध्रुव, रमेश दीवान,खेलसिंह दीवान उपस्थित रहे।इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जिसे सब दर्शकों ने सराहना की।इस दौरान सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान के द्वारा कक्षा 5 और 8 के वार्षिक परीक्षा में तीन- तीन उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी और नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधान पाठक मुकेश कुमार सिन्हा, कुसुमलता कुर्रे,शिक्षक छबिराम पटेल, मोहित राम पटेल, हिरेंद्र कुमार दीवान, पंचायत सचिव पार्वती दीवान, स्वास्थ कर्मी प्रकाश चौधरी, मितवा समिति की नीरा ठाकुर,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंटोरी दीवान एवं ग्रामीणों में मनोज दीवान, दिगम्बर दीवान,रूपेश यादव, कलश राम चौहान, कैलाश दीवान,डेमिन दीवान, गोदावरी दीवान सहित उपस्थित जनों का सराहनीय योगदान रहा।





















