Edition

समाजसेवी मदन अग्रवाल ने निर्धन छात्रा की फीस और ड्रेस का किया सहयोग

समाजसेवी मदन अग्रवाल ने निर्धन छात्रा की फीस और ड्रेस का किया सहयोग

सरायपाली। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन के लिए महाविद्यालय में प्रवेश लिया है।इसी दौरान कुछ *निर्धन एवं कमजोर वर्ग के विद्यार्थी* ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्रवेश तो लेना चाहते थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रवेश से वंचित हो रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने सरायपाली नगर के समाजसेवी *श्री मदन लाल अग्रवाल जी* से फोन पर संपर्क किया।समाजसेवी श्री अग्रवाल जी ने बिना देर किए मदद का हाथ बढ़ाया और एक जरूरतमंद छात्रा की *7900 रुपये  साथ ही उसे 2 जोड़ी कॉलेज ड्रेस निःशुल्क* प्रदान की।महाविद्यालय परिवार ने श्री मदन लाल अग्रवाल जी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!