जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित हुए पूर्व बीआरसी देवानंद नायक
सरायपाली– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) देवानंद नायक को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने पांडुलिपि सर्वे एवं समावेशी शिक्षा के तहत संसाधन कक्ष की स्थापना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशस्ति/सम्मान प्रदान किया गया।
देवानंद नायक के इस सम्मान से शिक्षा जगत एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनके ईष्ट-मित्रों, सहकर्मियों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





















