शासकीय आदर्श एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण
सरायपाली। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में ‘सरस्वती साइकिल योजना’ अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में कक्षा नवमीं की सभी पात्र छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से साइकिलें प्रदान की गईं। नई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरला कोसरिया (सदस्य,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) एवं अध्यक्षता सरस्वती पटेल (अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद सरायपाली) विशिष्ट अतिथि विद्याचरण चौधरी,
विपिन उवोवेजा,सांसद प्रतिनिधि द्वय तारेश्वरी नायक एवं देवीदत्त अग्रवाल,विदित धनानीया,धर्मेन्द्र ठाकुर,किशन जायसवाल,प्रकाश सिंग पारेश्वर,राजेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष एसएमसी),डॉ आशीष दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा सरायपाली, एसएमसी सदस्य द्वय योगेश नायक,रिजवाना बेगम आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।
अतिथियों द्वारा व्याख्याता रेखा पुरोहित एवं पीटीआई मंजिला चौधरी की अगुवाई में सरस्वती माता के तैल्य छायाचित्र पर पूजन – अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अपूर्वा साहू,रीतिका दुबे,तनुष्का नायक एवं खुशबू सोनी द्वारा व्याख्याता हरिशंकर त्रिपाठी एवं व्याख्याता जलंधर वर्गे की वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनियों की संगत में स्वागत गीत गाकर समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सरला कोसरिया (सदस्य,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की राह आसान बनाना है। साइकिल मिलने से छात्राओं का आवागमन सुलभ होगा और समय प्रबंधन के साथ उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
.उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बनाई गई शासन की योजनाएं काफ़ी लाभकारी, कल्याणकारी हैं। उन्होंने बेटियों के संघर्ष की पूर्व अनुभव सुनाकर “खूब पढ़ने – खूब आगे बढ़ने” बेटियों को प्रेरित किया और खूब आशीर्वाद दिया।
राष्ट्रीय एकता,अखंडता,समता, समभाव के लिए तिरंगा कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया एवं समय का सदुपयोग कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने बेटियों का मार्ग प्रशस्त किया।
विशिष्ट अतिथि तारेश्वरी नायक (सांसद प्रतिनिधि,सेजेस सरायपाली) ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों को आज साइकिल मिल रहा है यह काफ़ी प्रसन्नता का विषय है, बेटियां आज खूब मेहनत,लगन से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं इसका ताजा उदाहरण आप सांसद महासमुन्द का ले सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि विद्याचरण चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा बच्चों की खुशियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिससे उन्हें आगे बढ़ने का खूब अवसर मिल रहा है,उनकी तरक्की में बाधा नहीं आने दिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि विपिन उबोवेजा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सायकिल पाने की खुशी आज बालिकाओं के चेहरे पर स्पष्ट झलक रहा है,विविध योजनाओं के माध्यम से शासन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन देकर एकता का सन्देश दिया जा रहा है।
उन्होंने शिक्षा के महत्व को उजागर करते हुए बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी शिक्षक को एकजुट होकर कार्य करने प्रेरित किकार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्था में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नरेश पटेल ने किया वहीं आभार प्रदर्शन राजेश अग्रवाल (एसएमसी उपाध्यक्ष) द्वारा किया गया।





















