Edition

रक्षा बंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजा भाईचारे का धागा

रक्षा बंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजा भाईचारे का धागा

सरायपाली। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। भाजपा महिला मोर्चा मंडल बलौदा की ओर से पुलिस थाना बलौदा पहुंचकर पुलिस जवानों को राखी बांधी गई।भाजपा महिला मोर्चा मंडल बलौदा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी भोई, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम प्रधान, संस्थापक—महालक्ष्मी सेवा समिति, बलौदा एवं जिला मंत्री श्रीमती वर्षा साहू ने थाना प्रभारी श्री सुनील कंवर सहित पुलिस थाना बलौदा के समस्त स्टाफ की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को निभाया।

इस दौरान हलवलदार श्री बाजीपाल बाघ, आरक्षक श्री राजेश बारीक, श्री विजय डडसेना सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। राखी बांधने के इस भावुक पल में बहनों ने पुलिस जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह हमारे पुलिस जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं।अपने परिवार से दूर रहकर त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाने वाले पुलिस जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी, तो यह पल केवल एक रस्म नहीं रहा—बल्कि सम्मान, विश्वास और अपनत्व का पवित्र बंधन बन गया।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!