Edition

बलौदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव 

बलौदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव 

सरायपाली। ग्राम बलौदा में इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया तथा विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नृत्य-नाटिका, भजन और झाँकियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय समिति और ग्रामीण जनों का आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सामूहिक भजन-कीर्तन में भाग लेकर उत्सव को आध्यात्मिक रंग दिया। कार्यक्रम में श्रीमती सरस्वती सरोज सेठ, श्रीमती पद्मिनी प्रदीप भोई, श्रीमती अनिता चौधरी, श्री सुनील साहू, श्री राजेश मेहर और श्री भागेश्वर पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह को जीवंत किया बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!