Edition

स्कूल बच्चों ने प्रकाशित किया वाल मैगजीन बच्चों की दुनिया

स्कूल बच्चों ने प्रकाशित किया वाल मैगजीन बच्चों की दुनिया

 

पिथौरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला विकास खंड पिथौरा में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं तक अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में हिंदी पाक्षिक दीवाल पत्रिका बच्चों की दुनिया वाल मैगजीन का 5 वां अंक का प्रकाशन 17 सितंबर 2026 को उत्साह पूर्ण माहौल में किया।

इस में बच्चों ने कई तरह के लेख, गीत, कविता,कहानी,चित्र और आसपास के समाचारों को शामिल किया है। इस वाल मैगजीन को बच्चों के द्वारा शाला में प्रकाशित करते हुए 11 वां वर्ष चल रहा है।

बच्चों के इस नवाचारी पहल की प्रभारी प्रधान पाठक मुकेश कुमार सिन्हा,वरिष्ठ शिक्षक छबिराम पटेल, मोहित राम पटेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती पालकी दीवान, वरिष्ठ सदस्य भानुराम ठाकुर,मेलाराम ठाकुर, मनोज दीवान, रमेश दीवान सहित सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!