Edition

रासेयो स्थापना दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता

रासेयो स्थापना दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता

 सरायपाली। डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डा मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद एवं प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रासेयो स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम आवास योजना थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विविध विकास योजनाओ एवं विकसित भारत 2047 को रंगोली के विभिन्न रंगों द्वारा उकेरा गया। उर्मिला रौतिया प्रथम व ज्योती साव द्वितीय स्थान प्राप्त की।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बलौदा थाना से चुड़मणी डड़सेना, राकेश दिव्य और जगदीश सिदार पुलिस आरक्षक भी उपस्थित रहे जिन्होंने कैरियर मार्गदर्शन करते हुए साइबर सुरक्षा की जानकारी दिए।

कार्यक्रम की संयोजक रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कमला दीवान रही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल,अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, माधुरी प्रधान, आशुतोष मालवीय एवं मोजेश कुमार, सुभाष बीशी, देवकी बुढ़ेक, रुबी, लक्ष्मी , प्रज्ञा, सिमरन, धनमोती, मुस्कान, ओमनी , गीतेश, अमितेश, देवाशीष आदि स्वयंसेवक सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!