Edition

स्थापना दिवस पर रासेयो लम्बर का किया गया सम्मान

स्थापना दिवस पर रासेयो लम्बर का किया गया सम्मान

सरायपाली। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर संकुल केंद्र लम्बर के समस्त शिक्षको के द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल लम्बर के प्रभारी प्राचार्य नवीन पटेल, संकुल केंद्र लम्बर के संकुल समन्वयक गौरीशंकर साव मिडिल स्कूल लोहरिनडीपा के प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति कुमार पटेल, मिडिल स्कूल लम्बर के शिक्षक शिवशोभन सिँह ठाकुर,प्राथमिक शाला लोहरीनडीपा के प्रधान पाठक पवन कुमार पटेल उपस्थित थे, संकुल के उपस्थित शिक्षकों ने संस्था के प्राचार्य आर. के. पटेल जी को Nss लम्बर के सम्मान मे लैपटॉप भेंट किया! इस अवसर पर दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के व्याख्याता जे. के. जायसवाल, बी. एल. साहू,एम. डी. मानिकपुरी,सी. आर. जायसवाल, एल. के. सिदार, टी. आर. जायसवाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर रेशमा साव, खिरोद्र सिदार तथा nss दल नायक सुजीत राव, nss दल नायिका देवकी चौहान, शाला नायिका विद्या साहू, छात्र संघ से नीता पटेल, तन्नू पटेल, रिया साहू, यश चौरसिया, करीना मैत्री सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!