Edition

रोहिना में लगातार चोरी की घटनाओं से किसानों में बढ़ी चिंता

खेतों से मोटर पंप के केबल चोरी

रोहिना में लगातार चोरी की घटनाओं से किसानों में बढ़ी चिंता

सरायपाली। ग्राम रोहिना में किसानों के खेतों में लगे नलकूपों के मोटर पंप से स्टार्टर तक जाने वाले कीमती केबल की लगातार चोरी होने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात चोर रात के समय खेतों में पहुंचकर मोटर पंप के केबल काटकर ले जा रहे हैं। बीती रात कुंतल साहू के खेत में लगे पम्प का केबल ले गये हैं। इसके पहले दिवाकर साहू के

 

खेत में लगे केबल की चोरी हो गई है। अब तक करीब 6-7 किसानों के खेतों से केबल चोरी होने की जानकारी मिली है। इससे पहले गांव के गौठान में लगे केबल के साथ मोटर पंप चोरी होने की घटना भी सामने आ चुकी है, जिसकी सूचना थाना सरायपाली में दी गई थी।

 

किसानों के खेती के साथ-साथ आंगनबाड़ी और स्कूल में लगे केबलों की भी चोरी हो चुकी है। खेतों में लगे मोटर पंप के केबल चोरी होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

 

खरीफ फसल के महत्वपूर्ण समय में इस तरह की घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चोरी हुए केबल को दोबारा खरीदकर लगाने में किसानों को अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ रहा है।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामवासियों एवं कृषकगणों ने थाना सरायपाली में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। आवेदक किसानों कुंतल साहू, दिवाकर साहू, चूड़ामणी, करमू लाल साहू, प्यारी सेठ आदि ने पुलिस से गांव में रात के समय निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और अधिक बढ़ सकती हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!