Edition

वीणापाणि संगीत विद्यालय ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को किया सेल्यूट 

वीणापाणि संगीत विद्यालय ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को किया सेल्यूट 

सरायपाली। हाल ही में आसमान में मंडराते बड़े संकट को टालकर सैकड़ों मासूम जिंदगियों को बचाने वाले भारतीय जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी बहादुरी,अदम्य साहस से अपनी जान की परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में जिस सूझबूझ और ठंडे दिमाग से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराकर सैकड़ो परिवारों को उजड़ने से बचाया वह हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। कैप्टन मच्छार कि इस साहसिक और ऐतिहासिक कार्य का सम्मान करते हुए मां वीणापाणि संगीत विद्यालय ने उन्हें सेल्यूट किया है। विद्यालय ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहां है कि यह सिर्फ एक पायलट की बहादुरी नहीं बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिशाल है। इस साहसिक कार्य को आने वाली पीढ़ियों के लिए महान प्रेरणा बताया है। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जन्मजय नायक ने कहा जिस प्रकार कुशल संगीतकार कठिन से कठिन राग और तानों को सहजता से साध लेता है ठीक उसी प्रकार कप्तान स्मिथ मच्छर ने अपने उपर हुए हमले,झंझावतों और भीषण चुनौतियों के बीच अपने साहस का “पंचम स्वर”कभी मध्दम नहीं होने दिया।आपकी वीरता की थाप पर भय ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए। विपरीत परिस्थितियों के समुद्र मेंआपकी हिम्मत ने एक अद्भुत जुगलबंदी पेश की,जिसने विपरीत सुरों को भी जीत के राग “भैरवी” में बदल दिया।

प्राचार्य सुखनाथ चौहान ने कहा मच्छार की यह अटूट साधना और पराक्रम केवल एक सैन्य मिसाल नहीं बल्कि हमारे संगीत विद्यालय के प्रत्येक साधक के लिए एक “महा-तान” है जो हमें सिखाती है कि विपरीत लहरों के बीच जीवन की लय को कैसे बरकरार रखा जाता है।मां वीणापाणि संगीत विद्यालय आपके इस अद्वितीय और अदम्य साहस को कोटि-कोटि नमन करता है। आपकी भीतर का यह शौर्य-संगीत अनंत काल तक गूंजता रहे यही हमारी मंगल कामना है।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!