Edition

नारी शक्ति के संदेश के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ तोरेसिंहा में खेल के साथ महिला सशक्तिकरण का दिखा अनूठा संगम

नारी शक्ति के संदेश के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

तोरेसिंहा में खेल के साथ महिला सशक्तिकरण का दिखा अनूठा संगम

 

करुणा सागर सरायपाली। ग्राम पंचायत तोरेसिंहा के नारंग स्टेडियम में “नारी शक्ति—गाँव की शक्ति, देश की प्रगति” के संदेश के साथ आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।क्रिकेट समारोह का शुभारंभ सरपंच श्रीमती सुनीता कृपासिंधु कुंभार, उप सरपंच श्रीमती मधुमिता अमृत मेहेर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल बलौदा की उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्यकांति मेहेर एवं श्रीमती नीलम प्रधान द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावी मंच संचालन जनपद पंचायत के सभापति श्री उद्धव नन्द द्वारा किया गया। उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया और उपस्थित दर्शकों एवं खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया।वहीं खिलाड़ियों की हौसला अफजाई एवं कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग देने के लिए श्रीमती नीलम प्रवीण प्रधान द्वारा माँ दुर्गा की शानदार स्तुति प्रस्तुत की गई। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। वहीं आयोजन में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।नारंग स्टेडियम में क्रिकेट के जोश, माँ दुर्गा की स्तुति और महिला शक्ति के संदेश ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!