Edition

बिरसा मुंडा की जयंती पर 16 नवंबर को खैरा में सजेगा जनजातीय गौरव का मंच, सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

बिरसा मुंडा की जयंती पर 16 नवंबर को खैरा में सजेगा जनजातीय गौरव का मंच, सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

 

 

महासमुंद। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए जिले में 16 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर मंगल भवन, खैरा में आयोजित इस समारोह में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

 

राज्य शासन के निर्णयानुसार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत 16 से 18 नवंबर तक विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महासमुंद जिले में आयोजित समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। समारोह का उद्देश्य जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नायकों एवं महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान को याद करना तथा उनकी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाना है।

 

*कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*

 

जिला स्तरीय समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने तथा आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

*15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का ऑनलाइन संबोधन*

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसका जिला स्तरीय प्रसारण कलेक्टोरेट सभाकक्ष महासमुंद में किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को नमन करने का अवसर होगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!