Edition

बाल दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बाल दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, प्रतिभा प्रदर्शन एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपनी कला, प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भोग सिंह भोई ने अपने उद्बोधन में बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पटेल सहित सदस्य श्याम कुमार पटेल, शिक्षकगण अभिमन्यु चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार चौधरी, रिंकी उबोवेजा, प्रज्ञा शर्मा, चेतना निबरगिया, नेहा ओगरे, अंकिता साहू, धर्मसागर पटेल एवं सावित्री बरिहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन त्रिलोचन बाघ ने किया। संपूर्ण आयोजन उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!