
पिथौरा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए अपनी टीम का विस्तार किया है। इसी कड़ी में पिथौरा के सक्रिय युवा नेता पवन अग्रवाल के कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने पवन अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
अपनी इस नई नियुक्ति पर उत्साह व्यक्त करते हुए पवन अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने विशेष रूप से सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, महासमुंद विधायक राजू सिंहा, और बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
पवन अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़कर युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाना है। पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर युवा मोर्चा को मजबूत करने का कार्य करूँगा।”
संकल्प और समर्पण:
पवन अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए
प्रेरित करना और संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जी-जान से जुट जाना है। उनका मानना है कि युवाओं की ऊर्जा और नवीन सोच ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है, और वह इस ऊर्जा को सही दिशा देने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे।
अपनी नियुक्ति के बाद, पवन अग्रवाल जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री एतराम साहू जी, और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा जी, माननीय स्वप्निल तिवारी भैया जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुशंसा के बिना यह ज़िम्मेदारी पाना संभव नहीं था। पवन जी ने आश्वासन दिया है कि
“सम्माननीय वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूँगा। उनके मार्गदर्शन में मैं दिन-रात संगठन की मजबूती के लिए काम करूँगा और पार्टी के विजन को हर युवा तक पहुँचाऊँगा।”











