बसना पीएम श्री सेजेस में प्रवेश का शंखनाद: 10 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें महत्वपूर्ण तारीखें

Ads

बसना। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पीएम श्री सेजेस (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय) बसना में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आगामी 10 अप्रैल 2026 से प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकेंगे आवेदन

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत, विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं या फिर सीधे विद्यालय कार्यालय पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

5 मई तक का समय, 15 मई तक जारी होगी सूची

प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा तय कर दी गई है। आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होकर 05 मई 2026 तक लिए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत, सीट आवंटन और चयन सूची से संबंधित समस्त कार्यवाही 15 मई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

प्राचार्य ने की समय पर आवेदन की अपील

विद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि पीएम श्री सेजेस बसना में आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!