Edition

नक्सलवाद के विरुद्ध बलिदान देने वाले वीरों को भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद: छत्तीसगढ़ की धरती को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त कराने हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के सम्मान में कल शाम महासमुंद स्थित शहीद स्मारक पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर शहीदों की शहादत को याद किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से वीर सपूतों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश आज विकास और शांति की जो नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वह सरकार की स्पष्ट नीति और हमारे सुरक्षाबलों के अदम्य साहस का परिणाम है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।

शाम 6:30 बजे जैसे ही शहीदों की स्मृति में दीपक जलाए गए, पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा; उनके त्याग से ही छत्तीसगढ़ में खुशहाली का नया मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में पूर्ण शांति स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे लगाए।

प्रमुख उपस्थिति:

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, राज्य आयुक्त गाइड सुधा साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा व मीना वर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे, शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!