Edition

सेना भर्ती अपडेट: अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल तक बढ़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 अप्रैल 2026 देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को अब 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती की अधिसूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

• अग्निवीर (पुरुष): जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर।

• ट्रेड्समैन: 8वीं और 10वीं पास।

• अग्निवीर महिला: मिलिट्री पुलिस।

• स्थाई कैडर: नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा।

परीक्षा की संभावित तारीखें

विभागीय जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है।

संपर्क और सहायता

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (क्रिकेट स्टेडियम के पास) द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की पूछताछ या तकनीकी समस्या के लिए आप 0771-2965212 या 0771-2965214 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!