कवर्धा: एकता चौक में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Ads

कवर्धा। धर्मनगरी कवर्धा में इस वर्ष भी पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर की प्राचीन परंपरा को निभाते हुए दो दिवसीय (01-02 अप्रैल) विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के पहले दिन, 1 अप्रैल को सुबह 8 बजे से श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। शाम के समय हजारों की संख्या में एकत्रित भक्तों ने एक सुर में हनुमान चालीसा का महापाठ कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

जन्मोत्सव के मुख्य आकर्षण:

2 अप्रैल, गुरुवार को जन्मोत्सव के मुख्य दिन सुबह 9:30 बजे खेड़ापति दादा का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे भव्य श्रृंगार, आरती और महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे विशेष रूप से 1100 मगज लड्डुओं का अर्चन प्रभु को समर्पित किया गया।

शाम 5 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एकता चौक पहुंची। यहाँ रात 8 बजे महाआरती संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कवर्धा का विशेष योगदान रहा।

फोटो एवं खबर क्रेडिट✍🏻:-

श्री घनश्याम दुबे (श्री श्याम रसोई) कवर्धा

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!