Edition

पिथौरा: सर्व ब्राह्मण समाज मनाएगा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। नगर के ब्राह्मण धर्मशाला (श्री परशुराम चौक) में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 और 30 अप्रैल 2026 को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्सव को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

• 29 अप्रैल 2026: सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।

• 30 अप्रैल 2026: नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात विप्र सम्मान समारोह, मेधावी छात्र/पुरस्कार वितरण और विशाल भोग भंडारा आयोजित होगा।

अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने समाज के सभी सदस्यों और कार्यकारिणी से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को सफल बनाने और विप्र समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!