महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की प्रगति पर हुई चर्चा

Ads

नई दिल्ली: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। 1 अप्रैल को हुई इस भेंट का मुख्य उद्देश्य महासमुंद क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और जनहित से जुड़ी समस्याओं को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाना था।

मुलाकात के दौरान सांसद श्रीमती चौधरी ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को श्री गडकरी के समक्ष प्रमुखता से रखा। चर्चा बेहद सकारात्मक एवं सार्थक रही, जिसमें क्षेत्र की प्रगति को गति देने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ने भी महासमुंद की मांगों पर ध्यान देते हुए उचित सहयोग का भरोसा दिया है।

आपको बता दें कि इस मुलाकात के बाद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी फिलहाल अपने गृह प्रवास पर हैं, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर जनता से सीधे संवाद कर रही हैं। क्षेत्र की जनता इस मुलाकात को महासमुंद के विकास की दिशा में एक बेहतर कदम के रूप में देख रही है।

जानकारी एवं फोटो सौजन्य:

श्री मनमीत सिंह छाबड़ा ‘रिकी’

(सांसद प्रतिनिधि) महासमुंद

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!