स्थापना दिवस पर पिथौरा में दिखा उत्साह: कार्यकर्ताओं ने सामूहिक कार्यक्रमों के साथ घरों पर भी फहराया भाजपा का ध्वज

Ads

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज देशव्यापी आह्वान के तहत पिथौरा मण्डल में भी गौरवशाली कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन की परंपरा का पालन करते हुए, कार्यकर्ताओं ने सामूहिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने के साथ-साथ अपने-अपने निजी निवासों पर भी पूरी श्रद्धा के साथ पार्टी का झंडा फहराया।

भाजपा सदस्य राजा शुक्ला ने इस अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पूरे देश में आज करोड़ों कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का गौरव बढ़ा रहे हैं, उसी कड़ी में पिथौरा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से अपने घरों पर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया।

संगठन की मजबूती का संकल्प:
कार्यक्रम के दौरान राजा शुक्ला ने कहा कि सामूहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ घर-घर झंडा फहराने का यह अभियान पार्टी की जड़ों को और मजबूत बनाता है। यह दर्शाता है कि भाजपा का विचार केवल मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता के परिवार और जीवन का हिस्सा है।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!