
पिथौरा। सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा वैशाख शुक्ल त्रयोदशी और चतुर्दशी (29 व 30 अप्रैल) को आयोजित होने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं भव्य यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियां जोरों पर हैं। समाज द्वारा इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने वाले बटुकों और उनके परिजनों के लिए आवश्यक जानकारी व नियम साझा किए गए हैं।
यज्ञोपवीत संस्कार हेतु महत्वपूर्ण जानकारी:
• बटुक की आयु: संस्कार हेतु बालक की आयु 7 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
• सहयोग राशि: आयोजन हेतु 3100/- रुपये की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।
• अनिवार्य उपस्थिति: सभी पंजीकृत बटुकों को 29 अप्रैल की संध्या 4:00 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
• स्थान: ब्राह्मण धर्मशाला (श्री परशुराम चौक), पिथौरा।
आवश्यक वस्त्र एवं परिजन:
संस्कार हेतु बटुक के पास नवीन वस्त्र जैसे अंतः वस्त्र (चड्डी), बनियान, पीला गमछा और पीला बंगाली होना आवश्यक है। साथ ही बटुक के साथ उनके माता-पिता, बहन और मामा जी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
पंजीयन एवं संपर्क:
इच्छुक अभिभावक जल्द से जल्द नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं:
• श्री गोपाल शर्मा (अध्यक्ष): 9977066116
• नरेश शुक्ला: 9926708446
• प्रशांत पाण्डेय: 8871500541
आयोजक:
सर्व ब्राह्मण समाज, पिथौरा
🚩 जय श्री परशुराम | हर हर महादेव 🚩











