बड़ा खुलासा: महासमुंद में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर प्रशासन की चुप्पी, अब एक और अवैध स्कूल खोलने की उठी मांग

Ads

पिथौरा/महासमुंद। जिला महासमुंद में शिक्षा विभाग की साख एक बार फिर दांव पर है। जिले में बिना किसी वैध मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे निजी स्कूलों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। इसी कड़ी में पिथौरा ब्लॉक के ग्राम बिजेमाल (सांकरा) निवासी विवेक साहू ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक चौंकाने वाला आवेदन दिया है।

नियमों की उड़ रही धज्जियां, आवेदक ने मांगा संरक्षण

विवेक साहू ने अपने पत्र में खुलासा किया है कि क्षेत्र में ‘इंग्लिश मीडियम स्कूल’ बिना किसी विधिवत मान्यता के संचालित हो रहा है, जिस पर प्रशासन ने अब तक आंखें मूंद रखी हैं। अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए विवेक ने मांग की है कि जिस तरह इस स्कूल को संरक्षण दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर उन्हें भी परिवार पालने के लिए बिना मान्यता के स्कूल खोलने की अनुमति दी जाए।

सरकारी स्कूल में परीक्षा: शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न

इस मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि इस गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के कक्षा 8वीं के दो छात्र, DEO महासमुंद के लिखित आदेश पर पिरदा के सरकारी ‘आत्मानंद स्कूल’ में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। प्राचार्य तरुण पटेल ने इस बात की पुष्टि की है।

मैदान के नाम पर धोखाधड़ी, जल्द होगा बड़ा खुलासा

पिथौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई और स्कूल रडार पर हैं जिनके पास अनिवार्य खेल मैदान तक नहीं है। कागजों में जो मैदान दिखाए गए हैं, वे स्कूल से कोसों दूर हैं और वहां बच्चे कभी कदम तक नहीं रखते। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इन सभी स्कूलों की पोल जल्द ही खुलेगी।

बने रहिए ‘पिथौरावाले’ (Pithorawale.com) पर, विस्तृत रिपोर्ट जल्द।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!