बरेकेल में चला ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान: भाजपा पदाधिकारियों ने किया जनसंवाद

Ads

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत पिथौरा भाजपा मंडल ने ग्राम बरेकेल में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। अभियान के तहत गांव के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की गई और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, भूमिहीन किसान योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना, कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में समझाया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान संगठन की प्राथमिकता को दर्शाता है, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहकर सेवा कार्य करते रहें।

नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान, महिला और युवा को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ लें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, जो गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करते हैं और सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनविश्वास को मजबूत करने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बना रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मन्नूलाल ठाकुर, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लाखागढ़ सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, सुधीर प्रधान, भाजयुमो जिला मंत्री कमलेश डड़सेना, शिव पटेल, बलराम पटेल, रामप्यारी पटेल, सूरजभान कुर्रे, मुकेश मधुकर, सरपंच राजकुमार निराला, रामकुमार पटेल, पुरूषोत्तम धुरु, सीताराम प्रधान, पीताम्बर साहू, गुरुवारु यादव, रूपलाल साहु, रामलाल बरिहा, बबलू बेवहार, डिगेश्वर बंजारे, दयाराम, झनकू निषाद, रोहिदास कोड़ा, हरवंश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!