Edition

पिथौरा: कलमकारों के हाथों हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट के 11वें मुकाबले का आगाज़, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा: स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से भगत सिंह खेल मैदान में ‘श्री गोविंद कमला गौधाम कप’ का भव्य आयोजन जारी है। श्री गोविंद कमला गौधाम मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता के चौथे दिन 11वें मैच का शुभारंभ क्षेत्र के पत्रकारों (कलमकारों) द्वारा किया गया।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन (पिथौरा इकाई) के ब्लॉक अध्यक्ष राजा अभिषेक शुक्ला और यूनियन के जिला सचिव (महासमुंद) गौरव चंद्राकर ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने टॉस उछालकर विधिवत मैच की शुरुआत कराई।

खेल भावना सर्वोपरि:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा अभिषेक शुक्ला ने आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से बढ़कर खेल भावना महत्वपूर्ण है। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौरव चंद्राकर ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह का रात्रिकालीन आयोजन युवाओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है।

बता दें कि 20 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसका समापन 1 मई को होगा। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें