पिथौरा। शहीद भगत सिंह खेल मैदान में मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित श्री गोविंद कमला गौ धाम कप का रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में सागर इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए खेमराज इलेवन को शिकस्त दी और खिताबी जीत हासिल की।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति
फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कर-कमलों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में युवा मोर्चा शासकीय स्वाध्याय मंडल के प्रदेश सह-संयोजक ब्रह्मानंद पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, जिला मंत्री ईशांत शर्मा, जिला सह-कोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल, विकास बघेल एवं पवन अग्रवाल मंच पर आसीन रहे। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया और टॉस के साथ मैच की शुरुआत कराई।
खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह
संबोधन के दौरान राहुल टिकरिया ने ‘खेलो इंडिया’ मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संकल्पित है। स्वप्निल तिवारी ने आयोजन की सफलता पर बधाई देते हुए इसे पिथौरा के लिए गौरव बताया। ब्रह्मानंद पटेल ने खेलों को स्वस्थ दिनचर्या का हिस्सा बताया, वहीं पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर हैं। टूर्नामेंट के आयोजक व जिला युवा मोर्चा खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया और बताया कि यह मंच खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर के लिए तैयार करने का प्रयास है।
मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्रेयांश श्रीवास्तव, तुसार बंसल, अंशु सिन्हा, भोजराज डड़सेना, दिनेश खालसा, सैलू कोसरिया, दिनेश सिन्हा, तुसार राजपूत, अविनाश पटेल, राहुल यादव, शुभम तिवारी, डिगेश पटेल, मुक्कू सेन, राजगोपालन रौतिया, रामेश्वर धुरुव, समीर मिरी एवं अनिल सेन समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




















