Edition

सोना-चांदी समेत बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री तथा सोना-चांदी के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व खल्लारी विधायक माननीय श्री द्वारिकाधीश यादव जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर में रैली निकालकर नारेबाजी की तथा सोना-चांदी दुकानों के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्गीय परिवार, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित हर जरूरी वस्तु महंगी हो गई है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष माननीय श्री मुकेश यादव जी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी के बढ़ते दामों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने भी बताया कि सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से ज्वेलरी व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर संकट गहराने लगा है। वहीं महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

इस अवसर पर मुकेश यादव, करनसिंह दीवान, बुद्धेश्वर डड़सेना, नरेन्द्र सेन, अरविंदर सिंह छाबड़ा, कौशल रोहिल्ला, राजू सिन्हा, मिन्कु आजमानी, पुनम मानिकपुरी, श्याम सेन, घनश्याम गांधी, स्वतंत्रत पांडे, हेमलता निषाद, आरति नायक, यामनि नायक, युगल यादव, हराधन साहू, रतनु ध्रुव, जगदीश भोई, उपेन्द्र बारिक, दुशयंत यादव, ढेरहाराम बंजारे, भोजराज पटेल, शिवा बरिहा, मिलन यादव, सुदर्शन मुन्ना, देवनारायण तिवारी, मनिष अग्रवाल, आत्माराम सेन, राजा कोसरिया, खिलेश ठाकुर, राजेश नंद, आर्नेश गार्डिया, राहुल यादव, खिरसागर साहू, मंगलू बिसी, मनोज प्रधान, रंजन तांडी, जसपाल, चैतन साहू, राजकुमार बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें