Edition

प्री डीएलएड परीक्षा 4 जून को: महासमुंद के 19 केंद्रों में 4849 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 4 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी। जिले के महासमुंद मुख्यालय स्थित 19 परीक्षा केंद्रों में कुल 4849 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए परिवहन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से केंद्रों तक पहुंचाने और संपूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखने की होगी।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र क्रमांक 2301 के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बरन सिंह मंडावी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य केंद्रों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक एवं परिवहन अधिकारी बनाया गया है। इनमें विद्युत, जल संसाधन, उद्यान, आदिवासी विकास, लोक निर्माण, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा, विपणन, आबकारी, नगर पंचायत, हाथकरघा एवं वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें