Edition

3 करोड़ के गांजा साथ एक गिरफ्तार, मशीनरी सामान की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

3 करोड़ के गांजा साथ एक गिरफ्तार, मशीनरी सामान की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

 

*सरायपाली:* एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के मशीनरी सामान की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 600 किलो गांजा को जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। वाहन, मोबाइल और नकदी सहित कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

*मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई*

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा माजदा वाहन क्रमांक MH-46 CU-6060 में कंपनी का सामान लोड कर उसके बीच और पीछे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर मुरमुरी चौक में वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

*ऐसे छिपाया था गांजा*

जांच के दौरान वाहन में रखे मशीनरी सामान के नीचे और पीछे छिपाकर रखी गई 24 प्लास्टिक बोरियों से कुल 600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक बोरी में 25-25 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था।

पुलिस के अनुसार तस्कर ने गांजा को काले रंग के तिरपाल से ढंक रखा था ताकि किसी को संदेह न हो।

*महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार*

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब बादशाह शेख (65 वर्ष) निवासी अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा को ओडिशा के बौद्ध जिले से लेकर ठाणे (महाराष्ट्र) जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600 किलोग्राम गांजा, टाटा माजदा वाहन, एक मोबाइल फोन तथा नगदी रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

*पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता*

महासमुंद पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अंतरराज्यीय चेक पोस्टों के साथ-साथ अंदरूनी मार्गों पर भी लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी सतर्कता और सटीक सूचना के चलते इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें