पिथौरा नगर पंचायत में नई राशन दुकान के लिए आवेदन शुरू, 2 जून है अंतिम तिथि
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंतर्गत नगर पंचायत पिथौरा में एक नई शासकीय उचित मूल्य (राशन) की दुकान खोली जानी है। प्रशासन द्वारा इस नवीन दुकान का आवंटन वार्ड क्रमांक 6 के सामुदायिक भवन में किया जाएगा। इस नई दुकान के खुल जाने से क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 के राशन कार्ड धारकों को सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इन चारों वार्डों के कुल 608 राशन कार्ड इस नई दुकान से जोड़े जाएंगे।
स्थानीय प्रशासन ने इस दुकान के संचालन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून तय की गई है। जो भी योग्य व इच्छुक व्यक्ति या संस्था इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे समय रहते एसडीएम (SDM) कार्यालय पिथौरा में जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।






















