Edition

प्रभारी प्राचार्य के क्वार्टर से 40 हजार नगद सहित 10 हजार के सामनों की चोरी

प्रभारी प्राचार्य के क्वार्टर से 40 हजार नगद सहित 10 हजार के सामनों की चोरी

 

महासमुन्द। जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के प्रभारी प्राचार्य के क्वाटर से नगदी व सोने-चांदी का सामान चोरी होने के मामले में सरायपाली थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के प्रभारी प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने पुलिस को बताया कि वे विद्यालय के स्टाफ क्वाटर में रहते हैं। 18 मई को दोपहर 3 बजे शासकीय कार्य से अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे और 29 मई को सुबह वापस लौटे तो देखे कि घर के सामने लगा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था और आलमारी खुला हुआ था। आलमारी के अंदर 40 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के सामान लगभग 10 हजार रुपए कुल 50 हजार की अज्ञात ने चोरी कर ली थी। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!