Edition

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत दो घायल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत दो घायल 

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार देर शाम सरसीवां थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी निवासी पिता लाल पटेल (60 वर्ष) धौराभाटा से सब्जी बेचकर साइकिल से पचपेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सरसीवां स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । वहीं दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक जमगहन चुरेला निवासी खेमलाल साहू भी घायल हो गया। उसकी आंख के ऊपर चोट लगने और रक्तचाप बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे भी बेहतर उपचार के लिए रेफर किया है। फिलहाल यह मामला पुलिस जांच का विषय है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!