ग्राम चकरदा में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
सरायपाली/अंचल के ग्राम चकरदा में शनिवार 7 जून से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंच अजीत पटेल, मरार समाज के सदस्य मयाराम पटेल और सचिव तुलाराम पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन मैच से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। रात्रिकालीन मैच के लिए मैदान में दूधिया रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे। ग्रामीणों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


























