खेत से सागौन वृक्ष की चोरी, मामला दर्ज
महासमुन्द। कोमाखान थाना अंतर्गत टुहलू टुहलू के एक गाँव में खेत से सागौन वृक्ष की चोरी कर ली गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्रार्थी ग्राम खैरटकला निवासी राधेश्याम चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि उसके नाम से पटवारी हल्का नं. 00013 रनि. नर्रा तहसील कोमाखान ग्राम कछारडीह में खसरा नं.274/2, 0.28 हे. जमीन है. जिसके मेड़ में एक नग बडा विशालकाय सागौन वृक्ष था जिसे एवन साहू एवं उसके साथी के साथ मिलकर 04 जून 2026 के रात्रि में काटकर ले जाकर अपने घर ब्यारा एवं खेत में पाटकर व पैरा में छिपाकर रखे थे.
राधेश्याम ने बताया कि उसके सागौन वृक्ष को ऐवन साहू एवं अन्य के द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एवन साहू एवं अन्य व्यक्ति पर अपराध धारा 303(2), 3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है
।

























