Edition

सरायपाली में 22.66 लाख का गबन, एक साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली में 22.66 लाख का गबन, एक साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

 

सरायपाली/ भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की सरायपाली शाखा में हुए 22.66 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक साल से फरार चल रहे फील्ड मैनेजर रोहन प्रधान और क्रेडिट मैनेजर प्रमोद महंत को 8 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक हेमेंद्र राजाराम जनबंधु की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में बीएनएस की धारा 316(5) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 341/2025 दर्ज हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही, फील्ड मैनेजर दीपक कुमार, रोहन प्रधान और क्रेडिट मैनेजर प्रमोद महंत ने मिलकर ग्राहकों से वसूले 22 लाख 66 हजार 645 रुपये कंपनी में जमा न कर हड़प लिए। आरोपी शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही:16 हितग्राहियों से 5.35 लाख, क्रेडिट मैनेजर प्रमोद महंत: 10.17 लाख ,फील्ड मैनेजर रोहन प्रधान: 5.54 लाख,फील्ड मैनेजर दीपक कुमार 1.58 लाख रुपये का गबन किया। केस दर्ज होने के बाद से चारों आरोपी फरार थे। तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर एनालिसिस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 वर्षीय रोहन प्रधान निवासी झगरेनडीह थाना पिथौरा और 34 वर्षीय प्रमोद महंत निवासी पुसलदा थाना छाल जिला रायगढ़ को धर दबोचा। शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही निवासी सिंघोड़ा जिला महासमुंद को पुलिस पहले ही 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चौथे आरोपी दीपक कुमार की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!