Edition

बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर

 

सरायपाली/ थाना अंतर्गत सारंगढ़ रोड, ग्राम बोंदा के पास एक बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार अभिषेक मांझी निवासी ग्राम बोंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह ग्राम बोंदा के होटल में काम करता है. 09 जून 2026 को अपने पिता दुखु राम मांझी के साथ काम करने होटल गया था। इस दौरान उसके पिता दुखु राम मांझी अपने टीवीएस सुपर एक्सल क्रमांक सीजी 06 जीवाई 5029 को लेकर पेट्रोल डलवाने जानविका पेट्रोल पंप बोंदा में गया था, जहाँ से पेट्रोल डलवाकर वापस घर आते समय गांव के अलेख बाघ के खेत के पास लगभग 07:30 बजे से 08:00 बजे के मध्य सारंगढ़ रोड़ की ओर से आ रही पीला रंग के बस क्रमांक सीजी 06 जीजेड 8882 के द्वारा अपने बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर दुखु राम मांझी के मोटर सायकल टीवीएस सुपर एक्सल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. इस घटना से दुखु राम मांझी के सिर, दोनो पैर के घुंटना, बाएं पसली, दोनो हाथ एवं पैर में चोटें आई है।दुर्घटना से मोटर सायकल सुपर एक्सल  क्षतिग्रस्त हो गया है, पुलिस ने प्रार्थी के शिकायत पर बस के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए), 281 के मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!